धर्म की आवश्यकता क्या है?
- محاور التعريف بالإسلام
- الشبهات والاعتراضات
- مصدر الإجابة
- قسم الإسلام
- الباب / الفصل
- (قسم الإسلام)
السؤال
धर्म की आवश्यकता क्या है?
الجواب
धर्म की आवश्यकता खाने-पीने की आवश्यकता से भी अधिक है। इंसान स्वाभाविक रूप से धार्मिक है। यदि उसे सत्य धर्म न मिले, तो वह अपने लिए कोई न कोई धर्म गढ़ लेगा, जैसा कि मूर्तिपूजा पर आधारित धर्मों को लोगों ने गढ़ लिया। इंसान को जिस तरह दुनिया में सुरक्षा की आवश्यकता है, उसी तरह उसे मृत्यु के बाद अपने लौटने के स्थान में भी सुरक्षा की आवश्यकता है।
सत्य धर्म ही अपने अनुयायियों को दोनों जहानों में पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। उदाहरण स्वरूप:
- यदि हम एक अनजान रास्ते पर चल रहे हों और हमारे सामने दो विकल्प हों। एक यह कि हम रास्ते में मौजूद बोर्डों के निर्देशों का पालन करें और दूसरा यह कि अंदाज़ा लगाने की कोशिश करें, जो हमारे खो जाने या हलाक हो जाने का कारण बन सकता है।
- यदि हम एक टीवी खरीदें और उसके निर्देशों का पालन किए बिना उसे चालू करने का प्रयास करें, तो हम उसे खराब कर देंगे। एक ही निर्माता का टीवी सेट, जो यहाँ पहुँचता है, वह उसी अनुदेश पुस्तिका के साथ दूसरे देशों तक भी पहुँचता है। हमें एक ही तरह से इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
- उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश करे, तो दूसरे व्यक्ति को चाहिए कि वह उसे संपर्क करने का कोई संभावित साधन बताए। मसलन कहे कि वह उससे फोन पर बात करे। ई-मेल पर संपर्क करने का प्रयास न करे। अब ज़रूरी है कि वह उसी फोन नंबर का प्रयोग करे, जो उसे दिया गया हो। किसी दूसरे नंबर से संपर्क करना संभव नहीं होगा।
पिछले उदाहरण बताते हैं कि इन्सान के लिए अपनी ख़्वाहिश की पैरवी करते हुए अल्लाह की इबादत करना संभव नहीं है, क्योंकि वह इस तरह से दूसरे को क्षति पहुँचाने से पूर्व अपने आपको क्षति पहुँचाएगा। अतः हम देखते हैं कि कुछ समुदाय इस संसार के रब से जुड़ने के लिए इबादत के स्थानों में नाचते और गाते हैं, और कुछ अन्य समुदाय अपनी आस्था के अनुसार अपने पूज्य को जगाने के लिए तालियाँ बजाते हैं। उनमें से कुछ माध्यम बनाकर अल्लाह की इबादत करते हैं, और यह कल्पना करते हैं कि अल्लाह इन्सान या पत्थर के रूप में आता है। इसलिए अल्लाह हमें हमारे अपने आप से बचाना चाहता है जब हम उन चीज़ों की इबादत करते हैं जो न हमें लाभ पहुँचाएंगी और न नुक़सान, बल्कि आख़िरत (प्रलोक) में हमारे विनाश का कारण बनेंगी। अल्लाह के साथ किसी और की इबादत करना सबसे बड़ा गुनाह है, और इसकी सज़ा जहन्नम की आग में सदैव के लिए रहना है। यह अल्लाह की महानता है कि उसने हमारे लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जिस पर हम सब चलें, ताकि वह अपने साथ हमारे संबंधों और हमारे आस-पास के लोगों के साथ हमारे संबंधों को सुव्यवस्थित कर दे। इसी को धर्म कहा जाता है।
المصدر
ملاحظات
--