21 : 71
وَنَجَّيۡنَٰهُ وَلُوطًا إِلَى ٱلۡأَرۡضِ ٱلَّتِي بَٰرَكۡنَا فِيهَا لِلۡعَٰلَمِينَ
और हम उसे (इबराहीम को) और लूत को बचाकर उस भूमि की ओर ले गए, जिसमें हमने संसार वालों के लिए बरकत रखी।
Explanation & meanings · 2
- लूत अलैहिस्सलाम इबराहीम अलैहिस्सलाम के भतीजे थे।
- इससे अभिप्राय शाम देश है। और अर्थ यह है कि अल्लाह ने इबराहीम अलैहिस्सलाम की अग्नि से रक्षा करने के पश्चात् उन्हें शाम देश की ओर प्रस्तथान कर जाने का आदेश दिया। और वह शाम चले गए।