Skip to content

कोई व्यक्ति मुसलमान कैसे बनता है?

مصدر الإجابة
قسم الإسلام | كتاب: الإسلام دين رب العالمين، ص 12
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

कोई व्यक्ति मुसलमान कैसे बनता है?

الجواب

इस्लाम में प्रवेश के लिए किसी मस्जिद या विद्वान के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। जो इस्लाम में प्रवेश करना चाहता है, उसे बस यह कहना होगा: "मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं है और मैं गवाही देता हूँ कि मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।" उसे इन शब्दों के अर्थ पर विश्वास रखना होगा और वह यह है कि अल्लाह के अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं है, और इन बातों पर दृढ़ विश्वास रखना होगा। इसी तरह अन्य सभी पूज्यों और धर्मों से खुद को अलग करना होगा। उसे अपने हृदय से अल्लाह तआला पर ईमान रखना होगा और यह मानना होगा कि वही पालनहार है, हर चीज़ का मालिक है और अपनी इच्छानुसार हर चीज़ का संचालन करने वाला है। फ़रिश्तों पर ईमान लाना होगा कि वे अल्लाह तआला की आज्ञाकारी रचना हैं। अल्लाह द्वारा अपने नबियों (अलैहिमुस्सलातु वस्सलाम) पर अवतरित पुस्तकों, जैसे तौरात एवं इंजील आदि, पर ईमान लाना होगा और यह मानना होगा कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतरित ग्रंथ क़ुरआन ने उन्हें निरस्त कर दिया है। सभी रसूलों पर समग्र रूप से ईमान लाना होगा, जिनमें ईसा अलैहिस्सलाम भी शामिल हैं, जो अल्लाह के बंदे और उसके रसूल हैं, जिन्हें उसने अपने एक शब्द से पैदा किया। यानी उसने 'कुन' (हो जा) कहा तो वह हो गए। यह मानना होगा कि मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अंतिम नबी और रसूल हैं, उनके बाद कोई नबी या रसूल नहीं है, और उनकी शरीयत पिछली सभी शरीयतों को निरस्त करने वाली है। आख़िरत (अंतिम दिन) पर ईमान लाना होगा, जिसका तात्पर्य मृत्यु के बाद की अदृश्य बातें है, जैसे अज़ाब, नेमत और मरने के बाद नया जीवन। आख़िरत का दिन क़यामत का दिन है, जो हिसाब-किताब तथा प्रतिफल का दिन है। भाग्य (क़ज़ा व क़द्र) पर ईमान लाना होगा, और यह मानना होगा कि ब्रह्मांड में जो कुछ भी होता है, अल्लाह उसके घटित होने से पहले से ही विस्तारपूर्वक जानता है और उसने उसे लौह-ए-महफ़ूज़ में लिख रखा है, और वह केवल उसके ज्ञान, उसकी इच्छा और उसके पैदा करने से ही घटित होता है। फिर उसके बाद धीरे-धीरे इस्लाम के विधि-विधान सीखता जाएगा, जैसे पवित्रता (तहारत), नमाज़ और वर्जित चीज़ों का त्याग आदि।

المصدر

قسم الإسلام كتاب: الإسلام دين رب العالمين، ص 12 قسم الإسلام كتاب: الإسلام دين رب العالمين، ص 12

ملاحظات

--