Skip to content

मैं जानता हूँ कि इस्लाम सच्चा धर्म है, लेकिन जिस धर्म पर मैं पला-बढ़ा हूँ, उसे छोड़ना मेरे लिए कठिन है। यद्यपि मैं उसमें विश्वास नहीं रखता।

محاور التعريف بالإسلام
التعريف بالإسلام
مصدر الإجابة
قسم الدخول في الإسلام
الباب / الفصل
(قسم الإسلام)

السؤال

मैं जानता हूँ कि इस्लाम सच्चा धर्म है, लेकिन जिस धर्म पर मैं पला-बढ़ा हूँ, उसे छोड़ना मेरे लिए कठिन है। यद्यपि मैं उसमें विश्वास नहीं रखता।

الجواب

यही जानकारी अल्लाह ने चाहा, तो हिदायत की ओर बढ़ने वाला पहला क़दम साबित होगी। सच्चाई यह है कि इन्सान अपनी आत्मा का अपमान करता है, उसपर अत्याचार करता है और अपने विवेक पर ज़ुल्म करता है, यदि सत्य को सूरज की तरह चमकता हुआ और झूठ को रात की तरह काला देखने के बावजूद सत्य से आंखें मूंदे ले और अंधकार में ही पड़ा रहे। जो व्यक्ति अपनी मानवता का सम्मान करता है, वह इस बात के लिए तैयार नहीं होगा कि जिस धर्म के ग़लत होने पर उसे पूरा विश्वास हो, उस पर केवल इस कारण से डटा रहे कि बचपन से उसका पालन करता आया है और एक ऐसे सच्चे धर्म को छोड़ दे, जो अल्लाह का धर्म है और जिसे पहुँचाने का काम उसने अपने रसूलों को सौंपा था। सही एवं विवेकपूर्ण निर्णय यही है कि इन्सान जिसे सत्य समझता हो उसे अपना ले और जिसके असत्य होने का विश्वास हो, उसे छोड़ दे। उसे अच्छी तरह ज्ञात होना चाहिए कि दुनिया एवं आख़िरत की सफलता एवं मुक्ति अल्लाह पर विश्वास रखने और रसूलों पर ईमान लाने वाले के लिए है, जबकि दोनों जहानों का नुक़सान एवं विनाश अल्लाह के प्रति अविश्वास रखने और शैतानों के मार्ग पर चलने वाले के लिए है।

अंत में हम आपसे कहना चाहेंगे कि आपने जो जानकारी प्राप्त की है, वह बड़ी मूल्यवान है। लेकिन वह उस समय तक लाभदायक नहीं है, जब तक आप मुसलमान न हो जाएँ। इसलिए हम आपसे कुछ बातें कहना चाहेंगे:

1- अपने दिल का रुख़ सारे संसार के पालनहार अल्लाह की ओर कर लें और दुआ करें कि वह आपके सीने को सत्य को स्वीकार करने के लिए खोल दे। 2- ज़रा सोचें कि अगर इस्लाम ग्रहण करने से पहले मर गए, तो अंजाम क्या होगा? आज निर्णय लेने में जो कठिनाई हो रही है, वह उन परेशानियों के सामने कहीं नहीं ठहरती, जो इस्लाम ग्रहण किए बिना मर जाने के कारण इन्सान के सामने मौत के बाद आने वाली हैं। अक़्लमंद इन्सान वही है, जो अंजाम के बारे में सोचे। 3- इस्लाम ग्रहण करने में जो बाधा आ रही है, उसे चिह्नित करें, उसके बारे में सोचें और उसका समाधान निकालें। 4- अपने आसपास के समाज को बदल लें, ताकि सही निर्णय लेने में आसानी हो।

المصدر

قسم الدخول في الإسلام

ملاحظات

--