क्या मुसलमान ईसा अलैहिस्सलाम से नफ़रत करते हैं?
- محاور التعريف بالإسلام
- المحتوى المخصص بحسب الدينمحتوى للنصارىالرسل والنبواتالتعريف بالأنبياء السابقين ومكانة عيسى عليه السلامحقيقة عيسى عليه السلام
- مصدر الإجابة
- قسم الأديان والفرق
- الباب / الفصل
- (قسم الأديان والفرق)
السؤال
क्या मुसलमान ईसा अलैहिस्सलाम से नफ़रत करते हैं?
الجواب
मसीह अलैहस्सलाम ही मरयम के पुत्र ईसा अलैहस्सलाम हैं, जो एक बहुत बड़े रसूल हैं। वह पाँच दृढ़ संकल्प वाले रसूलों में से एक हैं। ये पाँच रसूल हैं : नूह, इबराहीम, मूसा, ईसा और मुहम्मद अलैहिमुस्सलात वस्सलाम। इस्लाम में रसूलों पर विश्वास ईमान का एक स्तंभ है। कोई व्यक्ति इस बात पर ईमान रखे बिना मुसलमान नहीं हो सकता कि ईसा अलैहिस्सलाम अल्लाह के बंदे और उसके रसूल हैं, और इसका मतलब यह है कि उनका सम्मान करना और उनसे प्रेम रखना ज़रूरी है। फिर, यही ईमान, प्रेम और सम्मान उनके बारे में अतिशयोक्ति करने और उनको रब एवं पूज्य बनाने से रोकता है।
ईसा अलैहिस्सलाम अल्लाह के बेटे नहीं हैं, जैसा कि ईसाइयों की धारणा है। परंतु वह अल्लाह के बंदे और रसूल हैं। अल्लाह का शब्द हैं, जिसे उसने मरयम की ओर डाला था और उसकी पैदा की हुई तथा दूसरों से अधिक सम्मानित आत्मा हैं।
कोई व्यक्ति ईसा अलैहिस्सलाम तथा अन्य सारे रसूलों पर ईमान रखे बिना मुसलमान नहीं हो सकता। इस्लाम में किसी नबी से नफ़रत करना जायज़ नहीं है। किसी नबी से नफ़रत करने मात्र से इन्सान इस्लाम के दायरे से बाहर निकल जाता है।
المصدر
ملاحظات
--