Skip to content

इस्लाम और ईसाइयत में कुछ एक जैसी बातें क्यों पाई जाती हैं?

محاور التعريف بالإسلام
الشبهات والاعتراضات
مصدر الإجابة
قسم الأديان والفرق
الباب / الفصل
(قسم الأديان والفرق)

السؤال

इस्लाम और ईसाइयत में कुछ एक जैसी बातें क्यों पाई जाती हैं?

الجواب

तमाम आकाशीय धर्मों की विश्वास (अक़ीदा) से संबंधित मूल बातें एक ही हैं। जो इस प्रकार हैं: अल्लाह, उसके फ़रिश्तों, किताबों, रसूलों, आख़िरत के दिन तथा तक़दीर पर विश्वास रखना। ये सारे धर्म शिर्क (बहुदेववाद), अविश्वास एवं निफ़ाक़ (पाखंड) को हराम कहते हैं; बेहयाई के कामों, जैसे व्यभिचार, समलैंगिकता, हत्या, जादू, द्वेष, धोखा, अनुचित तरीक़े से लोगों का माल खाने, सूअर खाने और शराब पीने को अपराध मानते हैं; हर अच्छे आचरण, जैसे सच्चाई, उदारता, लज्जा, बहादुरी, परोपकार, माता-पिता की सेवा और ज़रूरतमंदों पर खर्च करना आदि का आदेश देते हैं और हर बुरे आचरण, जैसे कंजूसी, कायरता, लालच, झूठ, किसी की अनुपस्थिति में उसकी बुराई करने और लगाई-बुझाई करने से रोकते हैं।

इसलिए यहूदी एवं ईसाई धर्मों की जो बातें इस्लाम से मेल खाती हैं, वो दरअसल इन दोनों धर्मों की वो बची-खुची शिक्षाएँ हैं, जो उनके साथ छेड़-छाड़ के बावजूद सुरक्षित रह गई हैं। यह दरअसल इस बात का प्रमाण है कि इन सारे धर्मों का स्रोत एक है और ये अल्लाह की ओर से आने वाले धर्म हैं। इसी लिए हर इन्सान का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह अविश्वास, शिर्क एवं गुमराही से दामन छुड़ाकर इस्लाम का पालन करने लगे, जो दरअसल मूसा एवं ईसा अलैहिमस्सलाम के संदेश का विस्तार है।

और इन दोनों धर्मों की जो बातें इस्लाम से भिन्न नज़र आती हैं, जैसे यहूदी धर्म में अल्लाह, उसके नबियों और उसके दीन के बारे में दुस्साहस, लोगों पर अत्याचार और सूदखोरी को वैध मानना आदि, तो यह दरअसल यहूदियों के इस धर्म के साथ छेड़-छाड़ का नतीजा हैं। इसी तरह ईसाई धर्म के अंदर ट्रिनिटी, ईसा अलैहिस्सलाम को सूली पर चढ़ाने, उनको मुक्ति दिलाने वाला रब तथा अल्लाह का बेटा मानने, अंतिम नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पैग़ंबरी का इनकार करने और सूअर तथा शराब को वैध समझने जैसी जो बातें पाई जाती हैं, वो भी दरअसल इस धर्म के साथ ईसाइयों की छेड़-छाड़ और उनकी अतिशयोक्ति तथा गुमराही का नतीजा हैं।

इस बात को समझने के लिए कि ईसाई धर्म मूरतीपूजन से कितना प्रभावित हुआ है, देखिए पुस्तक: हिदायतुल-हयारा फ़ी अजविबतिल-यहूदि वन-नसारा, प्रकाशन: दारु आलमिल-फ़वाइद (पृष्ठ: 53)। शोधकर्ता ने हाशिया में आठ संदर्भ ग्रंथों का उल्लेख किया है, और देखें किताब: अल-अक़ायद अल-वसनीयह फ़िद-दियानह अन-नसरानीयह, लेखक : मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह अत-तन्नीर।

المصدر

قسم الأديان والفرق

ملاحظات

--